पाकुड़ में 15 मई तक निषेधाज्ञा लागू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम-2025 पारित किए जाने के विरोध में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर पाकुड़ जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अनुमंडल दंडाधिकारी साइमन मरांडी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 18 अप्रैल, 2025 से 15 मई, 2025 तक पाकुड़ अनुमंडल के संपूर्ण क्षेत्र में यह निषेधाज्ञा लागू की है।

निषेधाज्ञा के दौरान पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का बिना कारण किसी भी स्थान पर एकत्रित होना, घूमना या भीड़ लगाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही, किसी भी व्यक्ति द्वारा निषेधाज्ञा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का आग्नेयास्त्र, पारंपरिक हथियार जैसे लाठी, डंडा, भाला, तीर-धनुष या फर्सा लेकर चलना, घूमना, प्रदर्शन करना या उनका उपयोग करना भी निषिद्ध किया गया है।

निषिद्ध क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के साथ-साथ किसी भी प्रकार का जुलूस, प्रचार-प्रसार, रैली, सभा या धरना-प्रदर्शन आयोजित करने पर भी रोक रहेगी। इस अवधि में डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, यह निषेधाज्ञा शादी समारोह, धार्मिक अनुष्ठान, शव यात्रा, परीक्षा आयोजन, विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगी।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक