ड्रग इंस्पेक्टर ने न्यू पूजा मेडिकेयर दवा दुकान की जांच की, संचालन में मिली अनियमितताएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा (साहिबगंज)। राधानगर थाना क्षेत्र के पुराना भवन के पास स्थित न्यू पूजा मेडिकेयर दवा दुकान का ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कश्यप (साहिबगंज) ने निरीक्षण किया। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार की गई।

निरीक्षण के दौरान, ड्रग इंस्पेक्टर कश्यप ने बताया कि दवा दुकान से दवाओं के नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि 17 अप्रैल को साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने इसी दवा दुकान में अवैध रूप से एक मेडिकल क्लिनिक संचालित होते हुए पाया था। उस समय, उन्होंने संचालक को तुरंत अवैध क्लिनिक हटाने का आदेश दिया था।

सिविल सर्जन द्वारा दवा दुकान से संबंधित एच वन पंजी और बिल बुक की मांग करने पर संचालक ने दो साल पुरानी बिल बुक प्रस्तुत की थी। वहीं, एच वन रजिस्टर के बारे में संचालक ने अनभिज्ञता जताई थी। दवा दुकान में अनियमितताएं पाए जाने पर सिविल सर्जन ने ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल दुकान के कागजातों की जांच करने और जांच पूरी होने तक मेडिकेयर को बंद रखने का आदेश दिया था। हालांकि, इसके बावजूद न्यू पूजा मेडिकेयर में अवैध क्लिनिक का संचालन जारी था। इस मामले को हिंदी दैनिक अखबार युवा शक्ति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कश्यप ने बताया कि न्यू पूजा मेडिकेयर के निरीक्षण के दौरान मेडिकल का लाइसेंस तो मिला है, लेकिन दवा बिक्री से संबंधित कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। दुकान में रखी दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट सहायक निदेशक को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सहायक निदेशक द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन