राजमहल विधायक ने किया पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को होगा लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजमहल: प्रखंड क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत स्थित भोलसारी पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास राजमहल के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।

जल संसाधन विभाग के लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्वीकृत इस जीर्णोद्धार कार्य पर 84 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर विधायक मो. ताजुद्दीन ने कहा कि पोखर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में काफी सहूलियत मिलेगी, जिससे उनकी खेती और भी अधिक लाभकारी सिद्ध होगी।

इसके अतिरिक्त, विधायक ने पंचायत में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करके उसे संचालित करने का निर्देश सिविल सर्जन साहिबगंज को फोन पर दिया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, सहायक अभियंता चेतन कुमार, विकास यादव, अजय दास, प्रकाश मंडल, विनोद मोदी, वासुदेव मंडल, जीतू यादव, गुड्डू दास और अन्य पार्टी कार्यकर्ता तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में