रांची: नामकुम पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय गृहभेदन गिरोह का पर्दाफाश; स्वर्ण व्यवसायी समेत दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन बड़े मामलों का खुलासा किया और गिरोह के मुख्य सरगना सहित चोरी के गहने खपाने वाले स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनदहाड़े रेकी कर देते थे घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित गिरोह है जो मुहल्लों में घूम-घूमकर बंद घरों की पहचान करता था। गिरोह के सदस्य मौका मिलते ही दिन के उजाले में भी ताला तोड़कर ज्वेलरी और नकदी साफ कर देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरदोस अली (19 वर्ष, नामकुम) और दिलीप सोनी (37 वर्ष, लालपुर) के रूप में हुई है।

चोरी के जेवर गलाकर बनाता था नए आभूषण

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरोह का सदस्य फिरदोस अली चोरी किए गए जेवर कांटाटोली स्थित ‘मों ज्वेलर्स’ के मालिक दिलीप सोनी को सस्ते दामों पर बेच देता था। दिलीप सोनी पुलिस से बचने के लिए तुरंत उन जेवरों को गला देता था और उस सोने-चांदी का उपयोग नए आभूषण बनाने में करता था। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं।

भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • सोना : सोना गलाया हुआ (पत्तर और क्वायल),अंगूठी (14 पीस),मंगलसूत्र लॉकेट,नथिया, कान की बाली और टॉप्स सहित भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण (कुल वजन लगभग 100 ग्राम के करीब)।
  • चांदी: पायल और अंगूठी सहित करीब 33.5 ग्राम चांदी के आभूषण।
  • अन्य: एक रजिस्टर (जिस पर आर्यन चबक लिखा है), ओप्पो कंपनी का मोबाइल और अन्य संदिग्ध दस्तावेज।

टीम में शामिल पदाधिकारी

इस सफल उद्भेदन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) अमर कुमार पाण्डेय, नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार, पु.अ.नि. शशि रंजन, गौतम कुमार, सोनू कुमार दास और नामकुम थाने के सशस्त्र बल शामिल थे। 

नोट: पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी चिन्हित कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विद्यालयों में संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग

हिरणपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

महेशपुर सड़क हादसा: छह दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया नयन, मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई

महेशपुर: महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर 22 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय नयन सिंह आखिरकार जिंदगी की जंग

हूल दिवस पर पाकुड़ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, आलमगीर आलम ने याद दिलाया ‘हमारी जमीन, हमारा राज’ का नारा

पाकुड़: हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा अन्य वीर

गोड्डा: विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें कार्य – डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत

गोड्डा: उपायुक्त के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा द्वारा संचालित विभिन्न विकास