नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में नमामि गंगे परियोजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति का आकलन किया गया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए ‘आकांक्षा’द्वारा निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इस कार्य में आ रही बाधाओं को एक महीने के भीतर निस्तारित करने को कहा। शकुंतला घाट, बिजली घाट और ओझाटोली घाट के सौंदर्यीकरण और समतलीकरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने इन घाटों के विकास को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।इसके अलावा गंगा किनारे स्थित 80 गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की योजना को गति देने के निर्देश दिए गए। गंगा तट पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने की बात कही गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, डीपीओ नमामि गंगे अमित मिश्रा, समिति के अन्य सदस्य और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने परियोजना को सफल बनाने के लिए समन्वय स्थापित करने पर सहमति जताई।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन