पाकुड़ में प्रोजेक्ट समावेश की समीक्षा बैठक, मतदाता पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रोजेक्ट समावेश के तहत सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक के दौरान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बीएलओ द्वारा किए गए सर्वे में प्राप्त सभी प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन और समय पर नियमानुसार उनके निस्तारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट समावेश के तहत मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और त्वरित करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए आयोजित किए जा रहे जांच शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 24 अप्रैल को सदर अस्पताल पाकुड़ में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी कार्यालयों के पदाधिकारियों और कर्मियों को इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित