RJD कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, नितेश यादव को जिताने का लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. नितेश कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी को लेकर भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नितेश यादव को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्याशी की जीत के लिए वे पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस दौरान डॉ. नितेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिल रहे सम्मान और समर्थन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है, उससे इस चुनाव में बदलाव की उम्मीद नजर आ रही है।

नितेश यादव ने वर्तमान एमएलसी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें स्नातक मतदाताओं की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि स्नातक पास युवाओं के मुद्दों को लेकर वर्तमान एमएलसी ने कभी आवाज नहीं उठाई। उनके मुताबिक, क्षेत्र के युवाओं में मौजूदा प्रतिनिधि को लेकर नाराजगी है और स्नातक मतदाता बदलाव के मूड में हैं।

कार्यक्रम के दौरान आरजेडी के पदाधिकारियों ने डॉ. नितेश कुमार यादव को सम्मानित किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, नाथनगर के पूर्व प्रत्याशी जेड हसन, सुल्तानगंज के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिन्हा, पीरपैंती के पूर्व विधायक रामविलास पासवान, बाल श्रम आयोग के पूर्व अध्यक्ष सह राजद नेता चक्रपाणि हिमांशु, तिरुपति नाथ यादव, नूर हसन फरीदी, रमेश रमन, शादाब अख्तर समेत दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर, बंदियों को प्ली बार्गेनिंग की दी जानकारी

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़ में जेटीईटी अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी अपनी तैयारी

पाकुड़। जिले के बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड और जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान में जेटीईटी की तैयारी

पाकुड़ में आलमगीर आलम की बैठक, जनसमस्याओं और SIR को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने रविवार, 20 सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी

मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और जेवरात