परिवारवाद का प्रतीक है राजद, आरक्षण पर धरना राजनीतिक ढोंग : उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद के धरना-प्रदर्शन को राजनीतिक नाटक करार दिया है। उन्होंने राजद की राजनीति को पूरी तरह परिवारवाद पर आधारित बताया है, जहां लालू परिवार को सिर्फ अपने बेटे-बेटियों की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने कभी गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के हक-अधिकार की परवाह नहीं की। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद आरक्षण के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाकर प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं कर सकता, क्योंकि उनकी राजनीतिक सच्चाई सबके सामने आ चुकी है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जातीय गणना माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदृष्टि और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। उनके व्यक्तिगत प्रयासों से यह चुनौतीपूर्ण कार्य न केवल सुगमता से संपन्न हुआ, बल्कि निर्धारित समय पर इसके आंकड़े भी प्रकाशित किए गए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आधार पर नीतीश सरकार ने शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही, हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी होने के बाद 75 फीसदी आरक्षण का मार्ग भी शीघ्र ही प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने सामाजिक न्याय के साथ विकास की सोच को न केवल धरातल पर उतारा, बल्कि अपने 19 वर्षों के सफल शासनकाल में शोषित, वंचित और उपेक्षित तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। वहीं, राजद शुरू से ही पारिवारिक न्याय की राजनीति तक सीमित रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज और नगर निकायों में पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देकर सशक्त बनाया। जबकि राजद ने अपने 15 साल के शासन में किसी को भी आरक्षण देने के बजाय सिर्फ परिवार की तिजोरी भरने का काम किया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन