साहिबगंज: सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई कार, चालक की दर्दनाक मौत; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत साक्षरता मोड़ के पास मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े एक हाइवा से सफेद रंग की मारुति डिजायर कार (BR 10 AW 9582) की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक व्यक्ति और उनका 6 वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

नाश्ता लाने जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज निवासी किशोर चौधरी अपनी बहन की नातिन की शादी में शामिल होने जिरवाबाड़ी के लोहंडा स्थित अशोक चौधरी के घर आए थे। मंगलवार रात बारात कटिहार से आई थी और द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने किशोर चौधरी को नाश्ता लाने के लिए साक्षरता मोड़ भेजा।

किशोर चौधरी अपने 6 वर्षीय पुत्र राजवीर के साथ कार चालक राजकुमार यादव उर्फ रॉकी के साथ निकले थे। साक्षरता मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जा घुसी।

दो महीने पहले ही हुई थी चालक की शादी

मृतक चालक राजकुमार यादव उर्फ रॉकी सुल्तानगंज का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राजकुमार की शादी महज दो महीने पहले ही भागलपुर की रानी देवी के साथ हुई थी। उसे इस शादी समारोह के लिए पांच दिनों के लिए बुक किया गया था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी के घर में पसरा सन्नाटा

हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। राहगीरों की सूचना पर जिरवाबाड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी तरह गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं।

घायलों की स्थिति:

किशोर चौधरी और उनके पुत्र राजवीर चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में