संजीव मिश्रा ने भागवतपुर और उधमपुर में किया जनसंवाद , छातापुर में बदलाव की अपील करते हुए दी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छातापुर (सुपौल) ।  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने छातापुर विधानसभा क्षेत्र के भागवतपुर और उधमपुर गांवों में जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने छातापुर के समग्र विकास और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की दिशा में अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

जनसंवाद के दौरान श्री मिश्रा ने कहा, “छातापुर का मान-सम्मान, शिक्षा, और समृद्धि की दिशा में हम सभी एकजुट हो रहे हैं। यह एक नए बदलाव की शुरुआत है, और अब वक्त आ गया है कि छातापुर की जनता ठोस और ईमानदार नेतृत्व को चुने। हम मिलकर छातापुर का भविष्य संवारेंगे।”

श्री मिश्रा ने आगे कहा, “हमें एक मौका दीजिए, और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि छातापुर को भ्रष्टाचारियों, बिचौलियों और माफियाओं से मुक्त करेंगे। यह हमारी प्राथमिकता होगी। हम सेवा करने के लिए तैयार हैं, और आप हमें मौका दें, तो हम छातापुर की धरती से भ्रष्टाचार का नामो-निशान मिटा देंगे।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पिछले 15 वर्षों में छातापुर में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार और लूटतंत्र ने जड़ें जमाई हैं। “अगर जनता ने हमें मौका दिया, तो हम भ्रष्टाचारियों का बौरा-बिस्तर बांधकर ही दम लेंगे,” उन्होंने चेतावनी दी।

श्री मिश्रा ने यह स्पष्ट किया कि विकासशील इंसान पार्टी छातापुर को भ्रष्टाचार मुक्त, शिक्षित और समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पार्टी की जनसंवाद यात्रा में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पार्टी के दृष्टिकोण को समर्थन दिया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन