सौरभ हत्याकांड: प्रेमी को गुमराह कर मुस्कान ने रची थी खौफनाक साजिश, इंटरनेट से सीखी लाश छिपाने की तरकीबें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेरठ: मेरठ में हुए सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान पता चला कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने ही अपने प्रेमी साहिल को गुमराह कर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिलवाया। मुस्कान ने साहिल को यह कहकर उकसाया कि उसका पति शराब पीने के बाद हिंसक हो जाता है, उसे बेल्ट से मारता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

इन झूठी कहानियों के जरिए मुस्कान ने साहिल को हत्या के लिए तैयार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुस्कान ने नवंबर 2024 से ही हत्या की योजना बनाना शुरू कर दी थी। उसने इंटरनेट पर हत्या के तरीकों और शव छिपाने के उपायों की जानकारी जुटाई। इसी योजना के तहत एक नीला सूटकेस और ड्रम खरीदा गया था।

हालांकि पहले शव को सूटकेस में डालकर ठिकाने लगाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। पुलिस ने उस सूटकेस को बरामद कर लिया है और उसकी फोरेंसिक जांच जारी है।

घटना 3 मार्च 2025 की रात की है, जब ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ की मुस्कान और साहिल ने मिलकर चाकू से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए—सिर और दोनों हाथ काट दिए गए। फिर शरीर के हिस्सों को एक नीले ड्रम में डालकर चाकू समेत सीमेंट से ढक दिया गया।

हत्या के तुरंत बाद, 4 मार्च को दोनों हिमाचल घूमने निकल गए और 11 मार्च को मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौटे, और 18 मार्च को हत्या का खुलासा हो गया। उसी दिन पुलिस ने शव बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया।

19 मार्च को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई, जहां हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई।

एसपी सिटी ने पुष्टि की है कि हत्या की असली साजिशकर्ता मुस्कान ही थी। वह सौरभ से छुटकारा पाना चाहती थी और इसके लिए उसने साहिल को झूठे आरोपों के जरिए भड़काया। अक्टूबर-नवंबर 2024 से उसने इंटरनेट पर हत्या और शव ठिकाने लगाने के तरीके खोजने शुरू कर दिए थे और सुनसान जगहों की जानकारी भी जुटाई।

अब पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। अधिकतर सबूत एकत्र हो चुके हैं, बस फोरेंसिक रिपोर्ट और कुछ गवाहों के बयान का इंतजार है। साहिल और मुस्कान के फिंगरप्रिंट जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। संभावना है कि अगले सप्ताह चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित