संविधान बचाओ अभियान: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, दीपिका पांडेय सिंह ने कहा – लोकतंत्र की रक्षा सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: गुरुवार को उत्सव बैंक्विट हॉल, जिला परिषद साहिबगंज में मंथन संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणि शंकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोकतंत्र को सुरक्षित और संरक्षित रख सकती है। उन्होंने कहा, “देश के मजबूत लोकतंत्र को सुरक्षित और संरक्षित सिर्फ कांग्रेस ही रख सकती है। संविधान बचाओ अभियान में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन भी हमारे साथ हैं।”

कांग्रेस पूरे देश में संविधान बचाओ अभियान चला रही है और 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में एक राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

मणि शंकर ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म करने और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। मणि शंकर ने कार्यकर्ताओं को 15 मई तक पंचायत और प्रखंड स्तर की सूचियाँ जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 6 मई की रैली ऐतिहासिक होगी और कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी।

मणि शंकर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जातीय जनगणना के लिए संघर्ष किया और अंततः सरकार को उनकी मांग माननी पड़ी। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को इस जीत के लिए बधाई दी।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, वास्कीनाथ यादव, अनिल ओझा, कालीउद्दीन, नित्यानंद गुप्ता, शहवाज आलम, संतोष स्वर्णकार, महेंद्र पासवान और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को