रांची में संविधान बचाओ कार्यक्रम: पाकुड़िया कांग्रेस की तैयारी जोरों पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: झारखंड कांग्रेस द्वारा 6 मई को रांची में आयोजित “संविधान बचाओ” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक अर्धेंदु शेखर गांगुली ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में आगामी रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। श्री गांगुली ने कहा कि प्रदेश स्तर से लेकर जिला और विधानसभा स्तर तक संविधान बचाओ रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें।

प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने बताया कि बैठक में रैली की सफलता के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी में ओबीसी, एसटी, एससी सहित विभिन्न समुदायों से महासचिव और उपाध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न हुआ।

रैली के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संविधान के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि देश और जनता के लिए संविधान क्यों जरूरी है।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां, उपाध्यक्ष नकुल राय, स्टीफन मरांडी, मुस्तकीम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, कमाल अंसारी, अली अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को