लिट्टीपाड़ा में स्कूल तैयारी उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा (झारखंड): प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा में आज स्कूल तैयारी उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यशाला का उद्घाटन किया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यालय के शिक्षकों को अगली कक्षा में बच्चों की प्रोन्नति और विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर 10 मई तक चलेगा। इस दौरान शिक्षकों को प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में समझाया गया और सभी छात्राओं का लक्ष्य के अनुसार नामांकन करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर बीपीओ आतीश कुमार भट्टाचार्य, सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सभी सीआरपी और बीआरपी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी