बिजली चोरी को लेकर चला सर्च अभियान, चोरी के आरोप में तीन पर केस दर्ज

बिजली चोरी को लेकर चला सर्च अभियान, चोरी के आरोप में तीन पर केस दर्ज
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में बीते मंगलवार को राधानगर थाना क्षेत्र के मसना पंचायत में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने मसना पंचायत के राजेश चौधरी, हैदर समस तबरेज तथा अमीर शेख के घरों में बारी-बारी से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उनलोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते पाया गया। मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। उधर,राधानगर पुलिस ने कनीय विद्युत अभियंता के बयान पर राजेश चौधरी, हैदर समस तबरेज तथा अमीर शेख के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि बिजली विभाग की टीम ने तीनों पर अलग से जुर्माना भी लगाया है।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत