आपदा मित्र योजना के तहत मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए साहेबगंज से चयनित युवा भुवनेश्वर रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। शनिवार को सरकार के उप सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (झारखंड) के निर्देशानुसार “युवा आपदा मित्र योजना” के अंतर्गत चयनित आपदा मित्रों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करने हेतु प्रबंधन प्रशिक्षण कक्ष भुवनेश्वर, ओडिशा के लिए रवाना किया गया। इस प्रशिक्षण दल में साहेबगंज जिला के पूजा कुमारी, नितु कुमारी, कुणाल कुमार पासवान, गौरव दत्ता और सुब्रत रक्षित शामिल हैं, जो राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रशिक्षण से पूर्व उपायुक्त हेमंत सती एवं अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने सभी प्रतिभागियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद एक कुशल मास्टर ट्रेनर के रूप में समुदाय को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने का संदेश दिया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा की स्थिति में तत्परता से कार्य करने हेतु सक्षम बनाना है, ताकि वे समाज में जागरूकता फैला सकें और संकट की घड़ी में प्रभावी सहायता प्रदान कर सकें। यह पहल राज्य में आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए

भागलपुर में भाकपा (माले) ने मनाया कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस, संकल्प सभा आयोजित

भागलपुर: भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस मंगलवार को देशभर की तरह भागलपुर में भी संकल्प दिवस के रूप