सेवा ही मेरा धर्म, गरीबों की आंखों की रोशनी लौटाना ही मेरा संकल्प : बजरंगी यादव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।सेवा, संवेदना और संकल्प का अनुकरणीय उदाहरण बुधवार को भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में देखने को मिला, जब समाजसेवी व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगी, उनके परिजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार, रेलवे के सेवानिवृत्त पदाधिकारी जीपी.सिंह, समाजसेवी सुशील भरतिया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभू नाथ यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि “मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौटाना ही मेरा जीवन लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि साहिबगंज व आसपास के क्षेत्रों में लगातार नेत्र जांच शिविर लगाकर जरूरतमंद मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। पूर्व में आयोजित शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों की आंखों की जांच, दवा वितरण और करीब दो हजार मरीजों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया।

शिविर के दौरान 350 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया गया है। इनमें से चरणबद्ध तरीके से दीप आई हॉस्पिटल, साहिबगंज में ऑपरेशन कराए जा रहे हैं। अब तक दर्जनों मरीजों का सफल ऑपरेशन हो चुका है। आयोजकों द्वारा मरीजों के रहने-खाने और देखभाल की पूरी व्यवस्था की गई है।

मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार ने कहा कि “बजरंगी यादव जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रयास से सैकड़ों लोगों को नेत्र पीड़ा से राहत मिल रही है।” उन्होंने भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं मरीजों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में कई समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर