तालझारी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी (झारखंड): तालझारी प्रखंड क्षेत्र के दुधकोल गांव में बुधवार को एक भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे पंडित ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आरंभ किया।

इस कलश शोभा यात्रा में तालझारी, बेलदारचक, दुधकोल, लालमाटी, मखानी एवं आसपास के क्षेत्रों से 551 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा मंगलहाट गंगा घाट से शुरू होकर इंग्लिश, सग्रमपुर, मखानी, लालमाटी, बेलदारचक और तालझारी होते हुए कथा स्थल दुधकोल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम”, “जय श्री राधे” और “जय श्रीकृष्ण” जैसे भक्तिमय नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छा गया।

गंगा घाट पर पहुंचकर, कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा। इसके बाद, इन कलशों को दुधकोल के महुवा बगान परिसर में आयोजित यज्ञशाला में स्थापित किया गया और इस प्रकार कलश यात्रा संपन्न हुई।

इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के दौरान, वृंदावन से आई कथावाचिका साध्वी पूजा ब्रज किशोरी प्रतिदिन शाम 07 बजे से अमृतमय कथा प्रवचन करेंगी।

इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में दुर्गा किस्कू, कपुरचंद तुरी, लखन पंडित, दिनेश पंडित, पप्पू पंडित, सुबोल पंडित, चंदन ठाकुर, राजाराम ठाकुर, कपुरचंद तुरी, बलराम पंडित सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले