दामाद ने ससुुर की चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमननगर मुहल्ले में बुधवार की देर रात दामाद ने अपने ससुर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने आरोपी दामाद को पकड़कर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

परिजनों के अनुसार अंजुमननगर के 50 वर्षीय मो असलम का दामाद मुंगेर के हजरतगंज का रहने वाला मो अब्दुल बुधवार की रात करीब 11ः30 बजे जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी पत्नी आफरीन परवीन को लेने के लिए आया था। असलम ने दामाद व बेटी के बीच विवाद के मद्देनजर अपनी बेटी की विदाई नहीं दी और कहा कि सुबह पंचायती होने के बाद ही विदाई देंगे। इसके बाद असलम सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद अब्दुल ने सोए हुए ससुर की बायें तरफ सीने व सिर में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन उसने रास्ते ने ही दम तोड़ दिया।

जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि आरोपी दामाद अब्दुल को गिरफ्तार कर केस संख्या 66/25 दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामाद किया है। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। इधर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी रूपक सिंह व अन्य मौजूद थे

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत