दरभंगा में कलश यात्रा के दौरान पथराव, गांव में तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के पछियारी गांव में श्रद्धालुओं पर पथराव का मामला सामने आया है. नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया है. इस घटना के बाद अब इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानिए क्या है पूरा मामला 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के छत पर कुछ लोग जमा थे, जिन्होंने शोभायात्रा के दौरान पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाना से भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया.

हालांकि, गांव में अब भी तनाव बना हुआ है. एसएसपी का कहना है कि हालात सामान्य हैं, लेकिन सुरक्षा बल तैनात किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को