निजी विद्यालयों में शुल्क समिति गठन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में सभी निजी विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति तथा जिला स्तर पर जिला समिति गठित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पाकुड़ में आयोजित किया गया।

बैठक में निजी विद्यालयों के शुल्क लिये जाने के संबंध में प्रखंड निजी विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की गई, तत्पश्चात विगत तीन वर्षों के शुल्क जो विद्यालय में अध्यनरत छात्रों से लिया जाता है की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बस शुल्क, प्राथमिक उपचार बक्स, बस का फिटनेस, ड्राईवर के संबंध में जानकारी, नाम, मोबाइल नंबर इत्यादि की सूची जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आरटी के अंतर्गत 25 प्रतिशत गरीब छात्रों को निजी विद्यालय में नामांकन हेतु शुल्क में छूट देने पर विचार किया गया। वैसे निजी विद्यालय जो गैर मान्यता प्राप्त है, उन्हें मान्यता हेतु शीघ्र आवेदन करने के लिए कहा गया। बिना मान्यता प्राप्त के विद्यालय संचालन नहीं करने की बात कही गई। जिला स्तर पर गठित समिति के लिए आईसीएसई बोर्ड के लिए संत जोसेफ स्कूल पाकुड़ के प्राचार्य तथा सीबीएसई बोर्ड के डीपीएस स्कूल के प्राचार्य को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी निजी विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक