T20 World Cup 2026: भारतीय ‘धुरंधरों’ के आगे पाकिस्तान की टीम घुटने टेका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदा। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है।

 

भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। अब भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।

 

रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया को महज 1 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन, जबकि शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए। सूर्या 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में 11 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट निकाला।

 

 

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को पारी की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। उस समय तक पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद टीम ने 13 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए।

 

यहां से उस्मान खान ने बाबर आजम (5) के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, जबकि शादाब खान (14) के साथ 39 रन की साझेदारी की, लेकिन 73 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई।

 

उस्मान खान ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 शिकार किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत, बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

लिट्टीपाड़ा: संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने

महागामा में सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा ईसीएल मार्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता के बाद हटाया गया जाम महागामा संवाददाता: महागामा नगर