ठाकुर गंगटी: जयकारों के साथ निकली भूमफोड़ बूढ़ानाथ महादेव की भव्य शिव बारात, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गोड्डा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के ठाकुर गंगटी प्रखंड में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। रूंजी पंचायत स्थित बस्ता पहाड़ी के ऐतिहासिक भूमफोड़ बूढ़ानाथ महादेव मंदिर से निकाली गई शिव बारात शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुँची, जहाँ पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। साधु-संतों और … Read more

नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी को सश्रम कारावास

गोड्डा : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश सह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार पवन के न्यायालय ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने के आरोप को सही पाकर पथरगामा थाना क्षेत्र के सिंहेडीह निवासी मो. आजम अंसारी को सात वर्ष सश्रम कारावास एवं 20,000 रूपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना की … Read more

कदाचार पर डीसी का कड़ा एक्शन: बसंतराय में शिक्षक सस्पेंड, मोबाइल और पुर्जा से नकल करने वाले 3 परीक्षार्थी निष्कासित

गोड्डा: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। गुरुवार को उपायुक्त (DC) अंजली यादव ने बसंतराय प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितता पाए जाने पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया, … Read more

वरिष्ठ समाजसेवी श्याम कांत झा का 93 वर्ष की आयु में निधन, गांधीवादी मूल्यों के प्रति समर्पित था जीवन

गोड्डा: सदर प्रखंड के ग्राम रेड़ी सहित पूरे जिले के लिए एक दुःखद समाचार है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी और गांधीवादी विचारधारा के संवाहक श्याम कांत झा का करीब 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास … Read more

हज प्रशिक्षण व स्वास्थ्य शिविर: “हज वही जाते हैं जिन्हें बुलावा आता है” – SDO बैद्यनाथ उरांव

गोड्डा: जिला मुख्यालय के न्यू मार्केट स्थित मजीदिया मुसाफिर खाना में हज यात्रियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के 27 चयनित हज यात्रियों (16 पुरुष और 11 महिलाएं) को हज के अरकानों की जानकारी दी गई और उनकी सेहत की जांच की गई। प्रशासन … Read more

महेशपुर में संतमत सत्संग का 38वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न: ‘सत्संग है चलता-फिरता तीर्थराज’ – स्वामी दयानंद

बसंतराय (गोड्डा): प्रखंड के महेशपुर गांव (समुद्रा) स्थित सत्संग मंदिर परिसर में संतमत सत्संग का 38वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और संतों के प्रवचनों से आध्यात्मिक लाभ उठाया। तीन गुणों से ऊपर उठकर ही संभव है मोक्ष … Read more

गोड्डा: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न

गोड्डा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार को गोड्डा कॉलेज में मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव, जनरल ऑब्जर्वर अनंत कुमार … Read more

रंगमटिया में मनेगी क्रांतिवीर शहीद चानकु महतो की 210वीं जयंती, जुटेगा कुड़मी समाज

गोड्डा: हूल विद्रोह के महानायक और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिवीर शहीद चानकु महतो परगनैत की 210वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। गोड्डा जिला अंतर्गत रंगमटिया गांव स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। टैटोमिक कुर्मी विकास मोर्चा के … Read more

मेहरमा के मधुरा में महाशिवरात्रि पर मचेगा दंगल, शिव महापुराण कथा से भक्तिमय होगी रातें

मेहरमा (गोड्डा): झारखंड के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मधुरा पंचायत में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बेहद भव्य होने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस बार भी दो दिवसीय विराट दंगल, शिव महापुराण कथा एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मधुरा पंचायत के मुखिया … Read more

सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण, डीसी ने दिए प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश

गोड्डा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। चुनाव को सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त (DC) अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य … Read more