बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के लिए कल निकलेगी 12वीं भव्य निशान शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर (केलांचल टाइम्स): बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से आगामी 8 फरवरी (रविवार) को आयोजित होने वाली भव्य निशान ध्वजा सह कांवड़ यात्रा को लेकर गौशाला प्रांगण में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय साह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा के मार्ग और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

गौशाला से बूढ़ानाथ मंदिर तक का मार्ग

महासचिव नितिन भुवानिका ने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा 12वीं निशान शोभा यात्रा निकाली जा रही है।

  • प्रस्थान: सुबह 8:00 बजे (गौशाला प्रांगण से)।
  • रूट: गौशाला ➔ कोतवाली ➔ स्टेशन चौक ➔ अग्रसेन चौक ➔ मुख्य बाजार भामाशाह चौक ➔ खरमनचक ➔ दीपनगर ➔ बाबा बूढ़ानाथ मंदिर।
  • विशेष आकर्षण: इस बार भक्तों की विशेष मांग और श्रद्धा को देखते हुए निशान के साथ कांवड़ यात्रा की भी व्यवस्था की गई है।
देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु, कई बड़े नेताओं का होगा आगमन

अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि बाबा के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण इस यात्रा में शामिल होने के लिए सूरत सहित देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी और श्रद्धालु भागलपुर पहुँच रहे हैं।

मीडिया प्रभारी मनीष दास ने बताया कि पिछले वर्ष भाजपा नेता नितिन नवीन इस यात्रा में शामिल हुए थे, जिन्हें बाद में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली। इस बार भी बिहार के कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है। पूरा शहर इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा है।

प्रेस वार्ता में ये गणमान्य रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक प्रति शेखर, सुनील लाठ, सनी शरीन, अमित होंडा, योगेश शर्मा, बिट्टू टेकरीवाल, पवन जैन, रवि परसरामपुरिया, मंटू जसरपुरिया, मनोज मंगलम, आकाश कुमार, प्रशांत कुमार, गुड्डू कुमार, पीयूष जाजोदिया, बिपिन बिहारी यादव, रिचू वर्मा, चंदन कुमार, रवि शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र मंडल, पम्मी मिश्रा, विशाल बाजोरिया, विशाल कुमार, रवि कुमार, कार्तिक शुक्ला और चंदन पोद्दार सहित भक्त मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन