मिर्जाचौकी बेलभद्री पहाड़ पर अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मिर्ज़ाचौकी (साहिबगंज)। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलभद्री स्कूल के पीछे झाड़ियों से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान मिर्जाचौकी बेलभद्री की ही रहने वाली बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, महिला को दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के एसआई पवन यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की।

इस संबंध में मिर्ज़ाचौकी थाना के एसआई पवन यादव ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और इस संबंध में कांड संख्या 23/25 दर्ज कर लिया गया है।

महिला के शव मिलने की खबर मिर्जाचौकी क्षेत्र में तेजी से फैल गई। वहीं, मिर्जाचौकी पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने बुलाया है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष