विपक्ष गूंगा और बहरा, इन्हें इलाज की जरूरत – नित्यानंद राय का बड़ा बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में चुनाव नजदीक है और ऐसे में यहाँ की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी जुबानी जंग के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने विपक्ष को सीधे सीधे “गूंगा और बहरा” तक कह दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में चारों तरफ विकास हो रहा है, गंगा पर पुल बन रहा है, लेकिन विपक्ष को यह सब दिखाई नहीं देता.

बिहार की प्रगति विपक्ष को स्वीकार नहीं- नित्यानंद 

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद राय ने कहा कि विपक्षी नेताओं को किसी डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत है क्योंकि वे तरक्की को देखने और सुनने में असमर्थ हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अभी भी जंगलराज की मानसिकता में जी रहे हैं और बिहार की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

इसके साथ ही नित्यानंद राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया कार्यक्रम को बेहद सफल बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. अब इस बयान के बाद बिहार की सियासत और गरमा गई है.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को