चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक जेल भेजा गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर नौघरिया गांव में कुछ दिनों पहले अघनु मंडल के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तजमीर शेख (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गांव के तालाब के पास घूमते हुए देखा था। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान, इंग्लिश गांव के रहने वाले तजमीर शेख ने अघनु मंडल के घर में घुसकर चोरी करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी किए गए सामान बरामद किए, जिनमें पांच हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, रोल गोल्ड से बने कान और नाक की बाली, चांदी की पायल, बक्से में लगे ताले की चाबी और एक साइकिल शामिल है।

इस संबंध में, फुदकीपुर नौघरिया निवासी अघनु मंडल के बयान पर राधानगर थाने में शनिवार को तजमीर शेख के खिलाफ धारा 141/25 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक