वसुधैव कुटुम्बकम् पर होगा ऑनलाइन संवाद, प्रो. अरविंद विक्रम सिंह देंगे व्याख्यान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मधेपुरा । ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “वसुधैव कुटुम्बकम्” विषय पर एक ऑनलाइन संवाद का आयोजन 6 मई (मंगलवार) को अपराह्न 3:00 बजे से किया जाएगा। यह संवाद भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (ICPR), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है।

मुख्य वक्ता होंगे प्रो. अरविंद विक्रम सिंह, जो राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में आईसीपीआर, नई दिल्ली के सदस्य भी हैं। यह पहला अवसर होगा जब वे ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रो. सिंह न केवल एक प्रख्यात शिक्षाविद हैं, बल्कि उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। वे राजस्थान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट सदस्य और संकायाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके नाम 6 पुस्तकें और 36 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हैं, साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई सेमिनारों और सम्मेलनों का आयोजन भी किया है। उनके निर्देशन में अब तक 12 शोधार्थी पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क होगा और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को फीडबैक फॉर्म भरने के उपरांत ई-प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

डॉ. शेखर ने बताया कि यह संवाद न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से उपयोगी होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति के “वसुधैव कुटुम्बकम्” जैसे मूलभूत सिद्धांत को समकालीन संदर्भों में समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

NEET परीक्षा में नहीं होगी कोई चूक: पीएम मोदी की देखरेख में चल रही री-एग्जाम की तैयारी, केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में दावा

नीट-यूजी (NEET UG) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में शामिल

RJD : बिहार की राजनीति में आरजेडी संगठन के भीतर आमूलचूल बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विधान परिषद चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद

बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर गिरा पेड़, घंटों लगा रहा जाम

  बक्सर से रिपोर्ट: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में अहले सुबह आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

दुमका में नामकरण को लेकर तनातनी: मेडिकल कॉलेज के साथ ‘मुर्मू’ लगाने की मुहिम

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट: झारखंड के दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम बदलने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व