निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले इंसान नहीं हैवान होते हैं:-बतरस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केलांचल टाइम्स I आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थक आतंकियों ने निर्दोष पर्यटन पर आए परिवार के लोगों की जिस प्रकार से हत्या की है उससे तो यही लगता है पाकिस्तान अब दुनिया के साथ चलना नहीं चाहता!देश के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी 24 घंटे के अंदर घटना में सम्मिलित तमाम आतंकियों के शरीर और हथियार जनता के सामने निर्जीव अवस्था में कश्मीर के “लाल चौक” पर दिखाएं-क्योंकि मीडिया में आई खबरों के अनुसार मोदी के समर्थक हो इसलिए मार रहे हैं ऐसा भी शायद आतंकियों ने लोगों को मारने के पहले कहा है-

घटना को अंजाम देने वाले सारे हेवान को मृत्युदंड से कम कुछ नहीं होना चाहिए!इस घटना से कश्मीर की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो सकती है-लाखों लाख शांति प्रिय कश्मीरी नागरिकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो सकती है-जो शांति कश्मीर में कायम हुई है उसे खंडित करने का दुशास आतंकियों ने किया है, यह अपराध क्षमा योग्य तो कतई ही नहीं है!

मीडिया की खबरे के अनुसार तो पाकिस्तान के सैनिक और हुक्मरान पागलपन की अवस्था में पहुंच चुके हैं, ऐसे बयान और नारेबाजी करते दिखाए जा रहे हैं,यह घटना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है!घटना का वक्त ऐसा है जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति भारत आए हुए हैं वं भारत के प्रधानमंत्री सऊदी अरब गए हुए हैं यह शांति और विकास की यात्रा को बाधा पहुंचाने का महापाप वाला दृश्य दुनिया का गैर जिम्मेदार देश और उसकी मौका प्रस्त नीति के रूप में दुनिया के सामने आया है वक्त दुनिया के सामने पाकिस्तान की नीतियां भी बड़ी चुनौतियों के रूप में सामने आई है,अब इसका जवाब केवल भारत को ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम शांति चाहने वाले विकास चाहने वाले देशों को मिलकर देना होगा यह धरती की सुरक्षा के लिए जरूरी हो गया है!!*

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन