जीरुल मोड़ से घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर गायब, बोरियो थाने में मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोरियो (संवाददाता): बोरियो थाना क्षेत्र के जीरुल मोड़ के समीप बीते रात को घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर गायब हो गई। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक ने बोरियो थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के गौरपाड़ा डुमरचीर निवासी ट्रैक्टर चालक नाड़े पहाड़िया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह पिछले 4 महीने से जीरूल मोड़ के एक मकान में किराए पर रह रहा था। बीते शनिवार को पटलोहरा में सड़क निर्माण कार्य करने के बाद शाम 5 बजे उसने अपनी ट्रैक्टर (जेएच 17वी 7474) को जीरूल मोड़ स्थित अपने किराए के मकान मालिक के घर के आंगन में खड़ी कर दी और रात को खाना खाकर सोने चला गया।

अगले दिन सुबह 6 बजे जब वह उठा तो उसने देखा कि आंगन से ट्रैक्टर गायब है। उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर का कोई पता नहीं चला।

बोरियो थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 27/25 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष