मारपीट मामले के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा । राधानगर थाना पुलिस ने बीते बुधवार की रात्रि को थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में छापेमारी कर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले के दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित सूरज मंडल तथा बिशू मंडल को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राधानगर निवासी करूण घोष ने बीते दिनों राधानगर थाना में परितोष मंडल सहित कुल 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस संदर्भ में पीड़ित करूण घोष के बयान पर थाना कांड संख्या 110/25 सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वहीं राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राधानगर गांव में छापेमारी कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले