दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: राजमहल मुख्य मार्ग पर ढेरगामा, मंगलहाट के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों व्यक्ति घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के कर्बला निवासी 60 वर्षीय जाकिर शेख अपनी बाइक से साहिबगंज की ओर जा रहे थे। उसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों और आसपास के लोगों की सहायता से जाकिर शेख को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भैंस लेकर दुमका जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल, भैंस की भी गई जान

पथरगामा : प्रखंड थाना क्षेत्र के माल रामपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो

मुहर्रम को लेकर मधुरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया ताजिया जुलूस का निरीक्षण

मेहरमा, प्रतिनिधि : मुहर्रम पर्व के अवसर पर मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

न्यू पुलिस लाइन में एटीएम व झारखंड पुलिस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मूडीह स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम और झारखंड पुलिस सेल्फी

शहीद देव कुमार महतो के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महागामा संवाददाता : नगर के वीर सपूत शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया।