केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे का भागलपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सतीश चंद्र दुबे रविवार को भागलपुर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण स्वागत से वे अभिभूत दिखे।

केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश दुबे भाजपा जिला द्वारा आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा में शामिल होंगे। उनके भागलपुर आगमन पर चंपानगर पुल, नाथनगर चौक, टमटम चौक, यूनिवर्सिटी रोड, होटल विद्या रेजीडेंसी और पाइन विला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने अंगवस्त्र, माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, प्रीति शेखर, बंटी यादव, योगेश पांडे, रोहित पांडे, प्राणिक वाजपेयी, रूपा रानी साह, डॉली मंदिर, वंदना तिवारी, अमरदीप साह, अमृत लाल, आशीष सिंह, दीपक साह, मनीष यादव, मनीष सिंह, नंदकिशोर हरि, संजय मालाकार, समरजीत समरेश, ओमप्रकाश मंडल, प्रतीक आनंद, प्रभाकर झा, रितेश घोष, कन्हाई झा, दिलीप जायसवाल, मो. कुर्बान शेख, भोला मंडल, माला सिंह, सुनीता गोस्वामी, राजेश टंडन, प्रीति श्रीवास्तव, प्रीति पांडे, सरिता सिन्हा, लक्ष्मी कुशवाहा, आशीष यादव, राम रत्न गुप्ता, अनीता सरकार, मनोज बुधिया, राकेश आनंद, प्रमोद गुप्ता, नवल किशोर तांती, कल्याणी गुप्ता, रीता गुप्ता, अंजलि घोष, सुनिधि मिश्रा, सोमनाथ शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन