सड़क सुरक्षा के साथ खोए हुए सामान की वापसी हेतु ‘जीवन जागृति सोसायटी’ की अनूठी पहल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर. जीवन जागृति सोसायटी ने आज एक अभिनव और जनोपयोगी पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की मदद और राहत सुनिश्चित करना है। इस पहल के अंतर्गत संस्था ने उन लोगों के लिए समाधान खोजा है, जो सफर के दौरान अपना कोई कीमती सामान या दस्तावेज गाड़ियों में भूल जाते हैं।संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने बताया, “मैं एक चिकित्सक होने के नाते रोज़ाना देखता हूं कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग विभिन्न कार्यों – जैसे ज़मीन की खरीद-बिक्री, इलाज, कोर्ट-कचहरी आदि – के लिए शहर आते हैं। इस दौरान वे जीप, टेंपो या टोटो जैसी गाड़ियों से यात्रा करते हैं, और अक्सर जरूरी कागज़ात, दवाइयों की पर्चियां या जांच रिपोर्ट जैसी चीज़ें गाड़ी में छूट जाती हैं। ड्राइवरों को भी इन्हें लौटाने की इच्छा होती है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि सामान के मालिक तक कैसे पहुँचा जाए।”

इसी समस्या का समाधान करते हुए, सोसायटी ने सभी छोटे वाहनों पर एक विशेष स्टीकर लगाने का निर्णय लिया है। इस स्टीकर पर संस्था का पता और संपर्क नंबर दर्ज होगा, जिससे लोग यदि किसी दुर्घटना की स्थिति में मदद चाहते हों, या कोई सामान वाहन में भूल गए हों, तो संस्था से संपर्क कर सकें।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि अगर कोई चालक वाहन में मिला सामान संस्था को सौंपता है, तो संस्था उसका रिकॉर्ड विडियोग्राफी सहित रखेगी और उसे प्रमाणपत्र भी देगी कि उसने ईमानदारी से एक बैग संस्था को सौंपा है। सामान लौटाने की यह प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित होगी।इस कार्यक्रम के दौरान कई नए सदस्य भी संस्था से जुड़े, जिनमें पिंकी बगोड़िया, सुनंदा रक्षित और दीपा रॉय प्रमुख हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक, ऑटो एसोसिएशन

बंशीलाल कन्हैया , मो. इजराइल, सचिव सोमेश यादव, सुनील सिंह, आभा पाठक, संगीता साह, विनीता साह, मृत्युंजय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले