ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सुबह 9:00 बजे से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है, यह मतदान शाम के 06:00 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रचार कल ही थम गया था और इस मतदान को लेकर कारोबारियों में काफी सरगर्मी बढ़ गई है। सुबह 9:00 बजे से लोग अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए कतारबद्ध होनाु शुरू हो गए थे।

यह मतदान कार्य चेंबर भवन आनंदराम ढाढ़ानिया स्मृति भवन भागलपुर में आयोजित की गई है, जहां सुरक्षा के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे से भी पैनी नजर रखी जा रही है, 25 मार्च को मतपत्रों की गिनती और परिणाम की घोषणा की जाएगी, सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव को लेकर जमकर जोर शोर से प्रचार प्रसार किया था अब उसके भाग्य की पोटली 25 मार्च को खुलेगी। पूर्वी बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव को लेकर इस बार दो गुटों में प्रत्याशी बट कर अपनी- अपनी जीत की दावेदारी पहले से ही ठोक रहे हैं, एक खेमा शरद कुमार सालारपुरिया के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है वहीं दूसरा खेमा अशोक भिवानीवाला के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है ,अब देखने वाली बात यह होगी कि इस चुनाव का परिणाम किसके पाले जाता है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत