अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ का राष्ट्रीय समारोह 15 सितंबर को भागलपुर में, मंत्रियों को दिया गया आमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मंडल ने आगामी 15 सितंबर 2026 को भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मान एवं जनजागरण समारोह की तैयारियों को लेकर पटना में कई जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तथा मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री नंद किशोर राम को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया और आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया।

इसी क्रम में देवेंद्र कुमार मंडल ने प्रीति शेखर से भी मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रीति शेखर ने 15 सितंबर को भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई, जिससे संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीण चिकित्सकों में उत्साह का माहौल है।

देवेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि यह समारोह ग्रामीण चिकित्सकों के सम्मान, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, जनस्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समाजहित से जुड़े विषयों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों की भागीदारी से कार्यक्रम को नई दिशा मिलेगी।

15 सितंबर को टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से ग्रामीण चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित