अबुआ आजीविका संवाद : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने अन्य राज्यों से आई महिला उद्यमियों से किया संवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाईटी (जेएसएलपीएस) एवं नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से रांची स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट में ‘अबुआ आजीविका संवाद कार्यक्रम’ में झारखण्ड एवं अन्य राज्यों से आई महिला उद्यमियों से किया संवाद किया । कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जिलों से आई ग्रामीण महिला उद्यमियों से संवाद स्थापित कर उनकी उपलब्धियों, चुनौतियों और अपेक्षाओं को समझना है । मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा, “पलाश मार्ट की सफलता के बाद अब सरकार ‘पलाश हाट’ की अवधारणा पर काम कर रही है, ताकि महिला उद्यमियों को बड़े बाजार तक पहुंच मिल सके।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अवसंरचना, विपणन और बैंकिंग सुविधाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाएगी।
ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन ने बताया कि स्व-सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से महिलाएं संगठित होकर वित्तीय अनुशासन और उद्यमिता दोनों को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रांची में ‘पलाश मॉल’ की स्थापना की जाएगी, जहां ‘पलाश’ ब्रांड के सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। आगे चलकर सभी जिला मुख्यालयों में भी इसी तरह के मॉल खोलने की योजना है। नाबार्ड की सीजीएम दीपमाला घोष ने कहा कि संगठन ग्रामीण महिलाओं को एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) और रूरल मार्ट्स के माध्यम से बाजार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। वहीं जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल ने बताया कि इस वर्ष ‘पलाश’ और ‘अदिवा’ ब्रांड्स के फीडबैक मैकेनिज्म को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, अनन्य मित्तल, सीईओ जेएसएलपीएस, एवं दीपमाला घोष, सीजीएम नाबार्ड उपस्थित रहीं।स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट में ‘अबुआ आजीविका संवाद कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने की। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, अनन्य मित्तल, सीईओ जेएसएलपीएस, एवं दीपमाला घोष, सीजीएम नाबार्ड उपस्थित रहीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह