अमदाबाद के प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा में चारदीवारी नहीं, असुरक्षित महसूस कर रहे छात्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमदाबाद (कटिहार): अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत बैदा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा में चारदीवारी नहीं रहने से छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चारदीवारी के अभाव में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन ने विभाग से चारदीवारी निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

विद्यालय में जर्जर रसोईघर के कारण भी प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाओं को छात्र-छात्राओं के लिए भोजन तैयार कराने में परेशानी होती है। विद्यालय में रनिंग वाटर, समरसेबल और शुद्ध पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था की भी जरूरत बताई गई है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि आरओ की व्यवस्था होने से बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा।

विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं और अनुशासित होकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में अनुशासन का माहौल बनाए रखने के लिए प्रधानाध्यापक मो. अमीरुद्दीन अंसारी लगातार प्रयासरत हैं। वे समय-समय पर शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक कर विद्यालय के बेहतर संचालन और छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर चर्चा करते हैं।

प्रधानाध्यापक मो. अमीरुद्दीन अंसारी वर्ष 2003 में शिक्षक बने और वर्ष 2009 से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में विद्यालय में मोटर, नल, पानी की टंकी, चार मुख्य दरवाजे तथा तीन कमरों का सौंदर्यीकरण कर टाइल्स लगाने का कार्य कराया गया है। छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए बेंच-डेस्क, प्रत्येक कमरे में दीवार घड़ी, खेल सामग्री और म्यूजिक वाद्य यंत्र की भी व्यवस्था की गई है। कमरों में महापुरुषों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल 289 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। विद्यालय के पास छह डिसमिल जमीन है, जिस पर चार कमरों का भवन बना हुआ है। विद्यालय में दो शौचालय और पेयजल के लिए एक चापाकल है।

विद्यालय एवं कार्यालय के संचालन के लिए फर्नीचर, टेबल-कुर्सी, बेंच-डेस्क, बुक सेफ, अलमारी, स्पीकर सेट, खेल सामग्री, टीएलएम सहित बिजली कनेक्शन की व्यवस्था है। सभी कमरों में पंखे और लाइट भी लगाए गए हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एफएलएन किट, पाठ्य पुस्तक और कार्य पुस्तिका का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन परोसा जाता है।

विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फकीरूद्दीन, सचिव इस्मत आरा सहित अन्य सदस्य विद्यालय के संचालन और विकास कार्यों में प्रधानाध्यापक को सहयोग करते हैं। ग्रामीणों की ओर से भी विद्यालय के संचालन और सर्वांगीण विकास में सहयोग मिलने की बात कही गई है।

प्रधानाध्यापक मो. अमीरुद्दीन अंसारी ने बताया कि शिक्षिका शाहनाज परवीन, नसीबा तरन्नुम, मो. मोजाम्मील हक और मो. नसीम अख्तर समय पर विद्यालय पहुंचते हैं और समय सारणी के अनुसार वर्गवार पठन-पाठन में अपनी भूमिका निभाते हैं। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय के विकास में प्रधानाध्यापक का सहयोग करते हैं।

प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की प्रमुख जरूरतों को बताते हुए कहा कि चारदीवारी, दो अतिरिक्त कमरे, कार्यालय के लिए एक अलग कक्ष, रसोईघर का जीर्णोद्धार और इनवर्टर सेट की आवश्यकता है। बिजली नहीं रहने पर विद्यालय में लगा वाई-फाई बंद हो जाता है, जिससे टैबलेट के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने में शिक्षकों को परेशानी होती है।

उन्होंने विद्यालय में समरसेबल, चापाकल और रनिंग वाटर की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाने की भी मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा