अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ तीन जुलाई से, सीएपीएफ की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क ; जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारी शुरू हो गयी है. अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा. यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी.

खबर है कि गृह मंत्रालय ने इसके लिए  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है.  इसके तहत लगभग 42,000 जवान तैनात किये जायेंगे

सूत्रों के अनुसार  सीएपीएफ की 424 कंपनियां केंद्र शासित प्रदेश(जम्मू-कश्मीर) में भेजी जा रही है. खबर है कि  ऑपरेशन सिंदूर  के दौरान जम्मू-कश्मीर में भेजी गयीं शेष 80 कंपनियों को स्थानांतरित कर अमरनाथ यात्रा के मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किया जायेगा

‘पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों को तुरंत रवाना होने और जून के दूसरे सप्ताह तक जम्मू-कश्मीर में मोर्चा संभालने का निर्देश दिया है.


सूत्रों के अनुसार , तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा तैनाती योजना पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पैदा हुई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये कंपनियां पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)— से ली गयी हैं.

  •  प्रत्येक कंपनी में लगभग 70-75 जवान होते हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित