आत्मनिर्भर और विकसित बिहार हमारा लक्ष्य, एनडीए का संकल्प-पत्र जनता के विश्वास का दस्तावेज़: प्रधानमंत्री मोदी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के विजन को साकार रूप देने वाला बताया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुआ एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से सामने लाता है। इसमें यहां के किसान भाई-बहनों, युवा साथियों और माताओं-बहनों के साथ ही राज्य के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन को और आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि बिहार के चौतरफा विकास के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिससे हमारा यह राज्य बड़े-बड़े बदलाव का साक्षी बना है। इसमें और तेजी लाकर हम सुशासन को जन-जन की समृद्धि का आधार बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे इन प्रयासों को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना में एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने साझा रूप से अपने चुनावी वादों का ऐलान किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) प्रमुख चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की