इटखोरी में हुआ बड़ा घोटाला 3.54 करोड़ की योजना बढ़कर हो गई 6.68 करोड़ ,वसूली के आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 रांची :  स्वास्थ्य विभाग के अधीन विभिन्न जिलों में वर्ष 2007-08 से बन रहे स्वास्थ्य केंद्रों में कई अनियमितताएं पहले सामने आ चुकी है। इस कड़ी में एक नया मामला सहायक अभियंता द्वारा राशि के गबन का मामला सामने आया है।सहायक अभियंता ललन कुमार चौधरी ने चतरा के इटखोरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण करनेवाले ठेकेदार को भुगतान नहीं कर 22 लाख सात हजार रुपये का गबन कर लिया। अब ठेकेदार को इस राशि का भुगतान राज्य सरकार को करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को ठेकेदार को उक्त राशि के भुगतान के लिए कैबिनेट की स्वीकृति लेनी पड़ी। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आधार पर राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई कि उक्त राशि संबंधित सहायक अभियंता से वसूली कर राजकोष में जमा की जाएगी। साथ ही मामले में दोषी सहायक अभियंता और अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध की गई जानकारी कैबिनेट को देनी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस मामले में चतरा के उपायुक्त द्वारा गबन करनेवाले सहायक अभियंता के विरुद्ध नीलाम पत्र दाखिल कर राशि की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में 50 लाख रुपये की राशि अग्रिम सहायक अभियंता को दी थी। सहायक अभियंता ने इनमें 27 लाख 93 हजार रुपये का कार्य कराकर ठेकेदार को भुगतान किया, जबकि शेष राशि का गबन कर लिया। इधर, ठेकेदार ने गबन हुई राशि नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण ली, जिसमें उच्च न्यायालय ने विभाग को ठेकेदार को राशि का भुगतान करने का आदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग ने इटखोरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 31 मई 2008 को ही 3.54 करोड़ रुपये की योजना की स्वीकृति प्रदान की थी। बीच में विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य बंद हो गया। इस बीच कुछ राशि सरेंडर भी हुई। बाद में वर्ष 2017 में इस योजना की संशोधित प्राक्कलन की स्वीकृति प्रदान की जो बढ़कर 6.68 करोड़ रुपये की हो गई। विभाग ने इस राशि के विरुद्ध अबतक 5.83 करोड़ रुपये उपायुक्त को आवंटित किए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की