एंपावर बनेगा नीति और शोध का केंद्र : आदित्य विक्रम जायसवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची के एक होटल में रविवार को आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में एंपावर झारखंड की बैठक हुई। बैठक में राज्यहित और जनकल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि एंपावर झारखंड को एक रिसर्च विंग के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया, जो राज्य सरकार को आजीविका, कृषि, हॉर्टिकल्चर, ट्राइबल इकोनॉमी, टूरिज्म कॉरिडोर तथा स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने जैसे विषयों पर शोध कर सुझाव और रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। जायसवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य झारखंड को मजबूती से आगे बढ़ाना और युवाओं को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराकर पलायन रोकना है। उन्होंने बताया कि एक समर्पित रिसर्च टीम का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में अनूप शाहदेव ने अक्टूबर माह में टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें पर्यटन के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में भुवनेश ठाकुर, अपूर्वा बरियार, किनीता सिन्हा, सरवर पॉल और एलन एंड्रयू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और