कटिहार की पंचायतों और वार्डों में हर माह लगेंगे सहयोग शिविर, डीएम ने दिए ऑन-द-स्पॉट समाधान के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ पहल के तहत कटिहार जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। एनआईसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। यदि निर्धारित दिन अवकाश रहता है, तो अगले कार्य दिवस पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देना है। स्थानीय स्तर पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों को संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से डिजिटाइज किया जाएगा, ताकि उनकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाए। वहीं, जिन मामलों के समाधान में अधिक समय लगेगा, उनकी भी नियमित रूप से निगरानी करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां पूरी रखने और पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और परिवादों के समाधान के लिए अपने क्षेत्र में आयोजित निर्धारित सहयोग शिविर में अवश्य पहुंचें और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठाएं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन