कटिहार की पुष्पा राय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत, बधाइयों का दौर शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुसूचित जाति विभाग ने कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुम्हेड़ी निवासी पुष्पा राय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान ने 5 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि पुष्पा राय अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान ने पुष्पा राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने और समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

अपनी नियुक्ति पर पुष्पा राय ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित