कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। निर्माण स्थल पर विभागीय अभियंता पुष्पेंद्र कुमार, प्रभारी थाना अध्यक्ष जैकी कुमार तथा प्रखंड प्रमुख अमित साह कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण करते नजर आए।

विभागीय अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण स्थल पर मिस्त्रियों के साथ दर्जनों मजदूर कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि समय पर छठ घाट तैयार हो सके।

प्रखंड प्रमुख अमित साह ने बताया कि थाना अध्यक्ष के आग्रह और नाथनगर के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए बजरंगबली मंदिर के निकट स्थित पोखर में प्राथमिकता के आधार पर छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से छठ व्रत करने वाली महिलाओं और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

ग्रामीण शंभू कुमार, लक्ष्मण कुमार, दिनेश पासवान सहित कई लोगों ने बताया कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से विधायक और सांसद से छठ घाट निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। अब निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और महिलाओं ने भी इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और