कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाना है। इस अवसर पर … Read more

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 49 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में सबसे अधिक लगभग 30 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग … Read more

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया संघ अध्यक्ष एवं मुखिया मेराज आलम ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। मुखिया … Read more

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। निर्माण स्थल पर विभागीय अभियंता पुष्पेंद्र कुमार, प्रभारी थाना अध्यक्ष जैकी कुमार तथा प्रखंड प्रमुख अमित साह कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण करते नजर आए। … Read more

पाकुड़: 29 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई 2026 तक हर हाल में अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि में अब केवल पांच दिन … Read more

पाकुड़ में रात्रि चौपाल से SIR अभियान को मिली रफ्तार, 200 से अधिक गणना प्रपत्र हुए जमा

पाकुड़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 को गति देने के उद्देश्य से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में एईआरओ सह अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया के नेतृत्व में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और ग्रामीणों को अभियान की … Read more

पाकुड़ में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता को लेकर किया प्रदर्शन

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर शुक्रवार को पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला … Read more

गोड्डा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का पुतला दहन, संसद और परीक्षा मामलों को लेकर साधा निशाना

गोड्डा: प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोड्डा जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष मुरारी चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर संसद के मानसून सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने और छात्रों से जुड़े मामलों … Read more

गोड्डा में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, ललमटिया पुलिस और CISF ने 8 टन कोयला किया जब्त

गोड्डा: जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कद्दू टोला में अवैध कोयला कारोबार और भंडारण के खिलाफ पुलिस तथा ईसीएल की सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। … Read more

बसंतराय में घरों के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

गोड्डा: बसंतराय प्रखंड के जमनीकोला पंचायत स्थित जमनीकोला गांव में घरों के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों के बेहद करीब से गुजर रही बिजली लाइन के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका … Read more