कटिहार में विद्यालय छोड़ पंचायत भवन की चारदीवारी निर्माण पर विवाद, जांच की उठी मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भर्री में चारदीवारी निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड संख्या-04 स्थित बिमला देवी प्राथमिक विद्यालय, उत्तर भर्री की जगह पंचायत भवन की चारदीवारी का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्या रेखा सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

वार्ड सदस्या रेखा सिंह का आरोप है कि पंचायत के मुखिया द्वारा मनमाने तरीके से पंचायत भवन की घेराबंदी कराई जा रही है, जबकि उनके वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी की सबसे अधिक आवश्यकता है। उनका कहना है कि विद्यालय की घेराबंदी नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत भवन में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीण लगातार प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी और विद्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ते के निर्माण की मांग कर रहे हैं तथा पंचायत भवन में हो रहे कार्य पर आपत्ति जता रहे हैं।

वार्ड सदस्या ने बीडीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पंचायत भवन में चल रहे चारदीवारी निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगाने और प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी तथा पहुंच पथ का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की है।

मुखिया ने दी सफाई

वहीं, पंचायत के मुखिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पंचायत भवन की चारदीवारी का निर्माण पूर्व से स्वीकृत एवं पारित योजना के तहत कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत भवन का कार्य पूरा होने के बाद प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित