कटिहार में सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिए सांसद तारिक अनवर ने बनाई कमेटी, भ्रष्टाचार पर रहेगी नजर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर कटिहार सांसद तारिक अनवर ने नई पहल की है। जिला स्तरीय दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) के अध्यक्ष के रूप में सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमीनी निगरानी के लिए अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं की अलग-अलग विभागों के लिए निजी निगरानी कमेटी गठित करने की घोषणा की है।

सांसद तारिक अनवर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित करीब 96 योजनाओं के अलावा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी नियमित निगरानी की जाएगी। इसके लिए गठित निगरानी टीम प्रत्येक महीने संबंधित क्षेत्रों और विभागों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेगी।

टीम यह भी पता लगाएगी कि योजनाओं का वास्तविक लाभ लाभुकों तक पहुंच रहा है या नहीं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार तो नहीं हो रहा है। सांसद ने कहा कि सिर्फ सरकारी बैठकों और अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता। योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना जरूरी है। इसी उद्देश्य से निगरानी टीम का गठन किया गया है।

टीम द्वारा योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, लाभुकों की स्थिति और सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी एकत्र कर सांसद को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निगरानी व्यवस्था का उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। सांसद ने उम्मीद जताई कि नियमित निगरानी से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार आएगा और आम लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सकेगा।

दिशा समिति के अध्यक्ष होते हैं जिले के सांसद

गौरतलब है कि जिला स्तर पर गठित दिशा समिति के अध्यक्ष संबंधित लोकसभा क्षेत्र के सांसद होते हैं। ऐसे में सांसद तारिक अनवर की ओर से योजनाओं की जमीनी निगरानी के लिए अलग टीम गठित करने की पहल को विकास कार्यों की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इस निजी निगरानी व्यवस्था की रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई आगे महत्वपूर्ण होगी।

हर जिले में रोजगार मेला कराने की सरकार से अपील

कार्यक्रम के दौरान सांसद तारिक अनवर ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बिहार में निजी स्तर पर रोजगार मेले के आयोजन की पहल के लिए विधायक प्रशांत किशोर और सांसद पप्पू यादव को बधाई दी। सांसद ने कहा कि सरकार को भी बिहार के प्रत्येक जिले में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

सांसद ने कहा कि उन्होंने निजी स्तर पर बड़े रोजगार मेले का आयोजन भले ही नहीं किया है, लेकिन अपने स्तर पर कई युवाओं को बड़ी निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए सहयोग जरूर किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना वर्तमान समय की बड़ी जरूरत है और सरकार को इस दिशा में लगातार प्रभावी पहल करनी चाहिए।

कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रहलाद गुप्ता, प्रो. विनोद यादव, संतोष यादव, डॉ. विपिन कुमार, बी.के. ठाकुर, संजय कुमार सिंह, पंकज तंबाकुवाला, राजेश रंजन मिश्रा, राज आनंद सिंह, अल्तमश दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस