कटिहार रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी, रेल थाना ने शुरू की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के समीप से मंगलवार को हीरो ग्लैमर (BR39A-2642) बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता सह पत्रकार यशस्वी कुमार ने रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर बाइक की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यशस्वी कुमार अपनी बाइक रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के पास खड़ी कर रेलवे कोर्ट में बहस के लिए गए थे। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलने के बाद रेल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा