कटिहार रेल कॉलोनी में रेलकर्मी के क्वार्टर में चोरी, पीछे का दरवाजा तोड़ किचन का सामान ले उड़े चोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार रेल कॉलोनी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला साहेबपाड़ा स्थित रेल एसपी आवास के समीप का है, जहां कटिहार रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत रेलकर्मी अजय प्रसाद के रेलवे क्वार्टर संख्या-850 में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, चोर क्वार्टर का पिछला दरवाजा तोड़कर किचन के रास्ते घर में घुसे। हालांकि वे घर के अंदर के कमरों तक नहीं पहुंच सके, लेकिन किचन में रखे बर्तन और अन्य घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित रेलकर्मी अजय प्रसाद ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पटना गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है और किचन का सामान गायब है। इसके बाद उन्होंने मामले की लिखित शिकायत सहायक थाना में दर्ज कराई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रेल कॉलोनी और रेलवे क्वार्टरों में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से रेलकर्मियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

रेलकर्मियों ने रेलवे परिसर और कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नियमित पुलिस और आरपीएफ गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित